भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीवीसी अस्पताल के दो डीजीएम डॉक्टरों के सरकारी क्वार्टर से 15 लाख...




भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र स्थित डीवीसी कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने डीवीसी अस्पताल में कार्यरत दो उप-महाप्रबंधक (डीजीएम) डॉक्टरों के सरकारी क्वार्टर का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपए मूल्य के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बोकारो थर्मल थाना को दिए आवेदन में डीवीसी अस्पताल के उप-महाप्रबंधक डॉ. संजय कुमार और उनकी पत्नी डॉ. संगीता रानी, जो उसी अस्पताल में उप-महाप्रबंधक हैं, ने बताया कि वे प्रशिक्षण के सिलसिले में 1 जुलाई 2026 की दोपहर को कोलकाता गए थे। रविवार 5 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे जब डॉ. संजय कुमार अपने सरकारी क्वार्टर संख्या टाइप-1/3, डीवीसी कॉलोनी, बोकारो थर्मल लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारी में रखे सोने, चांदी और हीरे के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपए है, 35 हजार रुपए नकद, एक मोबाइल फोन, हाथ की घड़ी तथा सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ले गए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई गई है। पीड़ित दंपती ने थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top