भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीसी-एसपी से मिले मारवाड़ी समाज के लोग सुमित के परिवार को मुआवजा...



सुमित अग्रवाल हत्याकांड को लेकर श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर व धर्मशाला संस्था के अध्यक्ष विमल बुधिया के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों व समाज के प्रतिनिधियों ने रामगढ़ डीसी ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुणायत से मुलाकात कर दोषियों के विरुद्ध शीघ्र और कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं, प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से मृतक सुमित अग्रवाल के परिवार को उचित मुआवजा देने के साथ उनकी माता को वृद्धा पेंशन, पत्नी को सरकारी नौकरी व विधवा पेंशन और बच्चों की शिक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। डीसी ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद को मृतक के परिवार को उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता व मूलभूत सुविधाओं के संबंध में आवश्यक कदम शीघ्र उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रतिनिधियों ने एसपी से मुलाकात कर हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की। प्रतिनिधियों ने डीसी, एसपी, मुख्यालय डीएसपी व रामगढ़ थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ व शॉल प्रदान कर स्वागत कर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल में संस्था के मंत्री मुरारी लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरविंद गोयल, सदस्य महावीर, कार्यकारिणी सदस्य जगदीश गोयल, मनोज, नरेश, रोहित पंसारी, विश्वनाथ समेत समाज के कई लोग थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top