Last Updated:
Ranchi Wedding Lehnga Shopping: शादी के लिए खास लहंगा खरीदना, स्टिच कराना या रेंट पर लेना चाहती हैं तो रांची की इन दुकानों का रुख कर सकती हैं. यहां लहंगे और साड़ियों की ढेरों वैरायटी हैं और आपके मन-मुताबिक कस्टमाइज करने की सुविधा भी मिलती है. बॉलीवुड हीरोइन जैसे कपड़े पहनने हों या डिजाइनर लुक चाहिए, यहां आपको अपने बजट में सब मिलेगा.
शादी का सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में अगर आप टॉप डिजाइनर के लहंगे शादी में पहनने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको आ जाना चाहिए रांची के शहीद चौक स्थित मोदी’एस बुटीक में. इसके अलावा यहां ठकुराइन से लेकर कुछ और भी स्टोर हैं, जहां से आप डिजाइनर लहंगे ले सकते हैं. यहां की खास बात ये है कि यहां पर सिर्फ एक्सक्लूसिव पीस होता है. यहां पर आप अपने मन मुताबिक कस्टमाइज भी करवा सकते हैं.
मोदी बुटीक की बात करें तो यहां अपने हिसाब से लहंगे कस्टमाइज करवा सकते हैं. यहां पर आपको एक से बढ़कर एक डिजाइनर मिलेंगे जो आपके मन को समझेंगे कि आखिर आपको क्या चाहिए. वे एक स्केच तैयार करते हैं और फिर उस मुताबिक आपका लहंगा तैयार होगा. जैसा आप चाहते हैं बिल्कुल वैसा ही रिप्लिका यह बनाकर दे देते हैं.
वहीं, बात करें ठकुराइन की तो इनकी स्टिचिंग लोग बहुत पसंद करते हैं. लोग इनसे साधारण ब्लाउज तक भी डिजाइनर सिलवाने आते हैं. यहां पर कुर्ती से लेकर एक से बढ़कर एक साड़ियां व लहंगे देखने को मिलेंगे और सब की स्टिचिंग इतनी शानदार होती है कि ऐसा लगता है कि आपके लिए स्टिच किया गया है. आप यहां पर भी जाकर खरीदारी कर सकते हैं. यहां टेलर भी होते हैं जो दो मिनट में आपके हिसाब से फिटिंग करके दे देते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके बाद आप आ सकते हैं रांची के पंचवटी प्लाजा के साक्षी स्टोर में. यहां पर आपको कई सारी रेंज देखने को मिलेगी. खासतौर पर मरून और रेड कलर के लहंगे से लेकर इसी कलर में साड़ी का यहां जबरदस्त कलेक्शन है. अनुष्का शर्मा ने जिस तरीके से अपनी रिसेप्शन में साड़ी पहनी थी, वैसी आपको सेम टू सेम मिल जाएगी. जो भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी का लुक आप अपनाना चाहती हैं, बस एक फोटो दिखा दीजिए, वह आपके सामने हाजिर होगा.
इसके अलावा आप आ सकते हैं स्टनिंग पेटल्स. यहां की खास बात यह है कि आपको खरीदने के लिए लहंगे तो मिलेंगे ही साथ ही यहां आप यहां पर रेंट भी कपड़े ले सकते हैं. एक दिन के लिए 4 से ₹10000 की रेंज में आपको यहां पर लहंगा मिल जाएगा. लाख रुपए के लहंगे भी ₹10,000 रेंट में मिलता है. साथ ही आपका चुना गया लहंगा कुछ मिनटों में आपके हिसाब से फिट करके दे दिया जाएगा.
इसके अलावा आप आ सकते हैं हाउस ऑफ ग्लैम. यहां की खास बात यह है कि यहां पर आपको मनीष मल्होत्रा, रितु कुमार जैसे बड़े-बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटी डिजाइनर के रिप्लिका देखने को मिलेंगे. साथ ही अगर आप बनवाना भी चाहते हैं एकदम स्पेशल पीस तो भी बहुत ही कम समय में अच्छी स्टिचिंग और फिटिंग करके दे दी जाएगी. यहां की सबसे बड़ी गुणवत्ता यही है. इसके अलावा यहां पर मैचिंग सैंडल और और पर्स भी मिलते हैं जो खासतौर पर ब्राइडल स्पेशल होते हैं.