Last Updated:
गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर देशभर में पिछले कुछ सालों में कई जगहों पर हुए जनसंख्या अनुपात बदलाव का आंकलन करने के लिए एक कमीशन बनाया गया है जिसकी बैठक आज गृह मंत्री के साथ हुई थी.
अमित शाह ने अधिकारियों को डेमोग्राफी चेंज पर स्पष्ट आदेश दिया है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. डेमोग्राफी चेंज यानि जनसंख्या अनुपात में बदलाव जिसकी जानकारी सरकार और अन्य एजेंसियों को समय समय पर मिल रही है उस मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह ने डेमोग्राफी चेंज पर बनाए गए कमीशन के बैठक की अध्यक्षता की. गृह मंत्री अमित शाह ने कमीशन के सदस्यों को आदेश दिया कि सीमावर्ती इलाकों मेट्रो और इंडस्ट्रियल एरिया जो देशभर में हैं उनका दौरा कमीशन के सदस्य करें और एक रिपोर्ट बनाएं कि ऐसी जगहों पर पिछले कुछ सालों में जनसंख्या अनुपात में कितना बदलाव हुआ है.
About the Author
अमित पांडेय News 18 इंडिया से करीब डेढ़ दशक से जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के अपने इस करियर में उन्होंने क्राइम, कोर्ट, गृह मंत्रालय और संसद की गतिविधियों की रिपोर्टिंग की है. अभी स्पेशल करिस्पांडेट के तौर पर गृह…और पढ़ें