भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बेकार सुजनी से बनाया फैशनेबल कोट, Gen-Z के कपड़ों में लगाया मधुबनी...


Last Updated:

Ranchi Gauri’s Innovative Fashion: रांची की गौरी ने मॉडर्न कपड़ों को ऐसा ट्रेडिशनल टच दिया है कि उनके बनाए कपड़े पूरे देश के साथ-साथ, कनाडा तक डिलीवर हो रहे हैं. वे सुजनी जैसी बेकार पड़ी चीजों से कोट बनाती हैं, शर्ट्स, क्रॉप टॉप वगैरह पर मधुबनी पेंटिंग करती हैं. उनका कलेक्शन युवाओं को खासतौर पर पसंद आ रहा है.

ख़बरें फटाफट

रांची. क्रिएटीविटी कई तरह की होती है पर जब बेकार मान ली गई चीजों का बेहतरीन इस्तेमाल कर लिया जाए तो ऐसी रचनात्मकता की बात ही कुछ और होती है. जैसे रांची की गौरी को ही लें. वे बच्चों को सुलाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सुजनी से इतने सुंदर कोट बनाती हैं कि जेन जी भी उनके फैन बन गए हैं. गौरी बताती है, बिहारी घरों में खासतौर पर बच्चों को सुलाने के लिए सुजनी हाथ से बनायी जाती है, जो बाद में बेकार हो जाती है. हमने बस उसी सुजनी से फैशनेबल कोट बनाया है और कई सारे टॉप बनाए हैं. इसके अलावा आजकल के युवाओं को ध्यान में रखते हुए क्रॉप टॉप, ट्रेंच कोट इन सारी चीजों पर हमने मधुबनी पेंटिंग की है.

जिससे आजकल के युवाओं के फैशन में ट्रेडिशनल पेंटिंग का भी तड़का लग गया है. गौरी बताती हैं, हमारे साथ 40 आर्टिस्ट जुड़े हुए हैं, जो हैंड प्रिंटिंग का काम करते हैं. हमारे पास आपको ऐसे यूनिक कलेक्शन मिलेंगे जो शायद ही आपने कभी कहीं देखा होगा. आलम यह है कि कनाडा से ऑर्डर आते हैं और पैन इंडिया डिलीवरी होती है.

घर से ही शुरू किया सफर
राजधानी रांची के कांके की रहने वाली गौरी बताती हैं, मैंने अपने घर से ही यह काम शुरू किया. अब हमारा ऑफिशियल वेबसाइट व इंस्टाग्राम पेज सब कुछ है. क्योंकि, मधुबनी पेंटिंग हमारे कल्चर का हिस्सा है. ऐसे में दादी-नानी सबको देखते आ रही हूं बनाते हुए और बाजार में कई सारे मधुबनी पेंटिंग की साड़ी और सलवार सूट आपको नजर आ जाएंगे. लेकिन युवाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसा कुछ टॉप और शर्ट मुझे नजर नहीं आ रहा था.

तब मैंने सोचा क्यों ना आजकल के युवा को ध्यान में रखते हुए फैशनेबल कोट, ट्राउजर, कुर्ती, लॉन्ग कुर्ती, ट्रेंच कुर्ती ये सारी चीजें उतारूं और इन पर खूबसूरत पेंटिंग बनाई जाए. ऐसे में जितनी भी ऑफिसर वर्ग की महिलाएं या फिर जो सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं व कॉर्पोरेट वर्ल्ड में काम करती हैं उनके बीच यह कुर्तियां काफी हिट हो रही हैं.

युवाओं के लिए क्रॉप टॉप और फैशनेबल लूज शर्ट
इसके अलावा हम युवाओं के लिए क्रॉप टॉप, क्रॉप शर्ट, लूज फिटिंग शर्ट ये सारी चीजें बनाते हैं. इनमें खूबसूरत मधुबनी पेंटिंग आर्ट देखने को मिलेगी. राम और सीता की जोड़ी देखने को मिलेगी. मछली और शादी की हो रही पवित्र रस्म और सिंदूर दान जैसी चीज आपको अपने शर्ट पर देखने को मिलेगी, जो आपको भीड़ से एकदम अलग यूनिक लुक देगी.

यही कारण है कि एक बार जो हमसे सामान ले जाता है वह दोबारा हमारे पास ही लौट कर आता है. ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों जगह से हर दिन 15-20 ऑर्डर आराम से आ जाते हैं. एक टॉप की कीमत 3 से ₹5000 की रेंज में होती है. क्योंकि, इसे बनाने में बहुत मेहनत लगती है. एक-एक शर्ट में पेंटिंग करने में एक से दो दिन का वक्त लगता है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top