भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला में बाइक ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर:सड़क क्रॉस करते वक्त...




गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत भरनो स्कूल चौक स्थित सर्विस रोड पर शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है। घायलों की पहचान भरनो स्कूल चौक निवासी ठेला संचालक मोहन साहू (45), बाइक चालक खटको गांव निवासी रोपना उरांव (19) और बाइक सवार इसी गांव के महावीर उरांव (18) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद मोहन साहू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रांची भेजा गया, जबकि रोपना उरांव और महावीर उरांव को सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहन साहू दुकान से प्याज खरीदकर अपने घर की ओर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान सिसई की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहन साहू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक रोपना उरांव और पीछे बैठे महावीर उरांव भी बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त बाइक कुछ दूर तक घिसटते हुए गई और एक कार से भी टकरा गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर भरनो पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने स्कूल चौक और आसपास के क्षेत्रों में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने तथा सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top