भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे देवघर:बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा,...




केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शनिवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। उनके आगमन को लेकर मंदिर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें बाबा मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कराया गया। मंत्री संजय सेठ ने श्रद्धापूर्वक जलार्पण एवं पूजा कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए संजय सेठ ने कहा कि वे बाबा बैद्यनाथ के दरबार में आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने बाबा भोलेनाथ से विशेष आशीर्वाद मांगा। उनकी प्रार्थना रही कि देश मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर बने। देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की रक्षा राज्य मंत्री ने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस अवधि में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। संजय सेठ ने बताया कि दुनिया के कई हिस्सों, विशेषकर मध्य-पूर्व के देशों में प्रतिकूल परिस्थितियां होने के बावजूद भारत आर्थिक, सामाजिक और सामरिक क्षेत्रों में लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गरीबों, महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। करोड़ों परिवारों को शौचालय, आवास, गैस कनेक्शन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिला है। महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर भी सरकार लगातार कार्य कर रही है। मंदिर में पूजा के बाद संजय सेठ भाजपा कार्यालय भी पहुंचे। वहां उन्होंने फलदार पौधों का रोपण किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top