भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तपती गर्मी में भी हरा-भरा रहेगा किचन गार्डन, बस अपनाएं ये आसान...


Last Updated:

गर्मी के मौसम में किचन गार्डन की देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है क्योंकि तेज धूप और गर्म हवाएं पौधों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. विशेषज्ञों के अनुसार सही समय पर सिंचाई, मल्चिंग और शेड नेट का उपयोग करके पौधों को सुरक्षित रखा जा सकता है. जैविक खाद और नियमित निगरानी से पौधे स्वस्थ रहते हैं और बेहतर उत्पादन देते हैं. इन आसान उपायों को अपनाकर किचन गार्डन को पूरे गर्मी के मौसम में हरा-भरा रखा जा सकता है.

गोंडा: गर्मी का मौसम शुरू होते ही किचन गार्डन में लगे पौधों की देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है. तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर समय पर सही देखभाल न की जाए तो पौधे मुरझा सकते हैं, उनकी पत्तियां जल सकती हैं और उत्पादन भी कम हो सकता है. ऐसे में कुछ आसान उपाय अपनाकर पौधों को सुरक्षित रखा जा सकता है.

समय पर सिंचाई करना जरूरी

लोकल 18 से बातचीत के दौरान दीनदयाल शोध संस्थान केवीके गोपाल ग्राम कि गृह विज्ञान की वैज्ञानिक डॉ. ममता त्रिपाठी बताती है कि सबसे जरूरी है सही समय पर सिंचाई करना. गर्मियों में सुबह जल्दी या शाम को पौधों में पानी देना चाहिए. दोपहर के समय पानी देने से पानी जल्दी सूख जाता है और पौधों को पूरा लाभ नहीं मिल पाता. ध्यान रखें कि मिट्टी में नमी बनी रहे, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी भी न दें.

पौधों को तेज धूप से कैसे बचाएं

डॉ. ममता त्रिपाठी बताती हैं कि पौधों को तेज धूप से बचाने के लिए शेड नेट या किसी हल्के कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे पौधों पर सीधे पड़ने वाली धूप का असर कम होता है और वे झुलसने से बच जाते हैं. विशेष रूप से नई पौध और नाजुक सब्जियों को धूप से बचाना जरूरी होता है.

मल्चिंग है जरूरी

डॉ. ममता त्रिपाठी बताती हैं कि मल्चिंग भी एक अच्छा उपाय है. पौधों के आसपास सूखी घास, पत्तियां या भूसा बिछाने से मिट्टी की नमी लंबे समय तक बनी रहती है. इससे पौधों की जड़ों को ठंडक मिलती है और पानी की जरूरत भी कम पड़ती है. गर्मी में पौधों को समय-समय पर जैविक खाद देना भी फायदेमंद रहता है. गोबर की सड़ी खाद, वर्मी कम्पोस्ट या घर में तैयार जैविक खाद पौधों को जरूरी पोषक तत्व देती है और उनकी बढ़वार अच्छी होती है.

पौधों की नियमित निगरानी है जरूरी

इसके अलावा, पौधों की नियमित निगरानी करें. यदि पत्तियां पीली पड़ रही हों या कीटों का हमला दिखाई दे तो तुरंत उचित उपाय करें. स्वस्थ पौधे गर्मी को बेहतर तरीके से सहन कर पाते हैं. ममता त्रिपाठी बताती है कि आपके सब्जी में जितने वेस्ट निकलते हैं उसको एक बर्तन में रखकर पानी डालकर सात आठ दिन के लिए छोड़ दे तो वह एक खाद के रूप में तैयार हो जाता है और अपने किचन गार्डन में डालते हैं तो यह भी काफी फायदेमंद होता है.

डॉ. ममता त्रिपाठी बताती है कि इन आसान बातों का ध्यान रखकर आप अपने किचन गार्डन को गर्मी के मौसम में भी हरा-भरा और स्वस्थ रख सकते हैं. सही देखभाल से पौधे अच्छी बढ़वार करेंगे और आपको ताजी व पौष्टिक सब्जियां मिलती रहेंगी.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top