![]()
लोहरदगा|26वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन कर एक विशेष आयोजन समिति का गठन किया गया है। जिसमें राजेश महतो अध्यक्ष, पारस साहू कार्यकारी अध्यक्ष, अजय महतो सचिव, अभय महतो कोषाध्यक्ष व अरविंद यादव को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं उपाध्यक्ष ज्ञान गंगा सिंह, इरशाद अंसारी, आनंदिप सिंह व लोकेश भूषण को मनोनीत किया गया है। वहीं चैंपियनशिप के तकनीकी संचालन व खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों की टीम भी घोषित की गई। जिसमें सरवन साहू, स्मिता कुमारी, वैशाली कुमारी, पंकज कुमार, दीपक गोप, शशि उरांव, वंदना कुमारी और मोनिका कुमारी को शामिल किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन समिति का लक्ष्य खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा प्रतियोगिता को निष्पक्ष, व्यवस्थित और उच्च स्तरीय बनाना है। वहीं सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता की तिथि और आयोजन स्थल की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। आयोजन समिति ने अभी से तैयारियां तेज कर दी है ताकि प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
Source link