![]()
राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से 17 साल की लड़की शुक्रवार से ही लापता है। वह बिना किसी को कुछ बताए संदिग्ध परिस्थिति में कहीं चली गई। पहले तो परिवार के लोगों ने काफी छानबीन करने का प्रयास किया, नहीं मिलने पर शनिवार की शाम लालपुर थाना में बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। इधर, तीन दिन से बच्ची के नहीं लौटने की वजह से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य पुलिस से गुहार लगा रहे हैं कि िकसी तरह उनकी बच्ची को ढूंढ कर ला दें। बच्ची के पिता ने लालपुर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पिता ने बताया कि शनिवार को सुबह मोबाइल फोन को लेकर मां-बेटी में कहा-सुनी हुई, मां ने बच्ची को फटकार लगाई। इसके बाद करीब 11 बजे वह बिना किसी को कुछ कहे घर से कहीं चली गई। अपने साथ मोबाइल फोन भी लेकर नहीं गई है, जिससे कुछ पता चल सके। सीसीटीवी फुटेज में दिखी लड़की लालपुर थानेदार रूपेश सिंह ने बताया कि लड़की की छानबीन के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। पीस रोड स्थित डीएवी नंदराज के पास फुटेज में लड़की दिखी है, इसके आधार पर पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है। उसका सोशल मीडिया अकाउंट भी पुलिस खंगाला जा रहा है। कॉल का सीडीआर भी निकाला जा रहा है। मां का मोबाइल यूज करती थी पिता ने पुलिस को बताया कि लड़की के पास खुद का मोबाइल नहीं था, मां के मोबाइल से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहती थी। उसके लापता हो जाने के बाद रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द बेटी का पता लगाने की मांग की है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
Source link