भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तीन महीने में दूसरी बार घरेलू गैस के दाम बढ़े, अब ~999.50...




सिटी एंकर महंगाई की मार झेल रहे लोगों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें लागू होने के बाद अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए 999.50 रुपए चुकाने होंगे। इससे पहले 7 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद इसकी कीमत 970.50 रुपए पहुंच गई थी। तीन महीने के भीतर दूसरी बार हुई बढ़ोतरी ने गृहणियों की चिंता बढ़ा दी है। इस मूल्य वृद्धि का सीधा असर बोकारो जिले के 3 लाख 50 हजार से अधिक गैस उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। जिले के उपभोक्ताओं को अब हर महीने करीब एक करोड़ एक लाख रुपए से अधिक का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस के दाम बढ़ने से घरेलू बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया सेक्टर-9 निवासी रीना देवी ने कहा कि हर महीने किसी न किसी चीज के दाम बढ़ रहे हैं। गैस सिलेंडर पहले ही महंगा था, अब फिर 29 रुपए बढ़ा दिए गए। घर का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है। सरकार को आम लोगों की परेशानी समझनी चाहिए। महंगाई का ज्यादा असर गृहणियों पर चास निवासी सुनीता कुमारी ने कहा कि रसोई गैस के दाम बढ़ने का सबसे ज्यादा असर गृहणियों पर पड़ता है। महीने का बजट पहले से ही तंग रहता है। अब सिलेंडर लगभग हजार रुपए का हो गया है, ऐसे में बचत करना मुश्किल हो गया है। दाम बढ़े हैं तो समय के अनुसार घटना भी चाहिए। एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ता की जुटी भीड़। बोकारो जिले में इंडेन गैस के एक लाख 95 हजार 942 उपभोक्ता हैं। वहीं एचपी गैस के एक लाख पांच हजार 267 और भारत गैस के 49 हजार 587 उपभोक्ता हैं। कुल मिलाकर जिले में 3 लाख 50 हजार 796 घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, जिन पर इस बढ़ोतरी का सीधा असर पड़ेगा। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में रसोई का खर्च और अधिक बढ़ जाएगा। महंगाई के इस दौर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई नई बढ़ोतरी ने बोकारो के लाखों परिवारों का बजट एक बार फिर बिगाड़ दिया है। दाम बढ़ोतरी का सीधा असर घर के किचन तक



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top