![]()
जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण सदर प्रखंड की तरवाडीह पंचायत अंतर्गत ओरिया गांव जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया बह गई। पुलिया के बह जाने से गांव का आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी के दबाव के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त होकर बह गई। पुलिया के बहने से ओरिया गांव के लोगों के लिए मुख्य सड़क तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों को जरूरी काम के लिए पंचायत क्षेत्र या प्रखंड मुख्यालय जाने में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीण शिवशंकर यादव, रमेश सिंह, जगमोहन नायक और केदार सिंह ने बताया कि पुलिया बहने से आवागमन प्रभावित हो गया है।
Source link