सावन महोत्सव में शामिल महिला समिति की सदस्य। भास्कर न्यूज । तेनुघाट तेनुघाट आई टाइप कॉलोनी की शिव शक्ति महिला समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को तेनुघाट पंचायत भवन में सावन महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार के साथ भाग लेकर सावन की सांस्कृतिक छटा बिखेरी। इस अवसर पर नीलम प्रसाद, गौरी देवी, रतना सिन्हा, सुनीता सिन्हा एवं पूनम सिन्हा ने संयुक्त रूप से कहा कि सावन हरियाली, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। यह माह प्रकृति की सुंदरता के साथ-साथ सुहागिन महिलाओं के सोलह शृंगार का भी विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि सावन भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत सुप्रिया सिन्हा द्वारा सभी महिलाओं के स्वागत से हुई। इसके बाद केक काटकर सावन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। महिलाओं ने गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से माहौल को आनंदमय बना दिया। मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। आंखों पर पट्टी बांधकर छलनी से ताश के पत्ते उठाने की प्रतियोगिता तथा म्यूजिकल चेयर सहित कई रोचक खेलों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर पूजा देवी, पल्लवी सिन्हा, ज्योति देवी, नंदिनी देवी, श्वेता सिन्हा, सुप्रिया सिन्हा, ममता सिन्हा, बॉबी कटारियार, शालिनी कुमारी, सोनी देवी आदि थीं।
Source link