भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तेल टैंकर ने बाइक में टक्कर मारी, सौ मीटर घसीटा:रिम्स ले जाते...




कोडरमा के तिलैया एनएच-20 पर महतोआरा के पास तेल टैंकर ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सहित सवार को लगभग 100 मीटर तक घसीटा। इससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक गुमो निवासी 45 वर्षीय अनिल यादव अपनी बाइक से महतोआरा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे तेल टैंकर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अनिल यादव के सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अनिल यादव को तत्काल तिलैया थाना के वाहन से कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया। लेकिन रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही अनिल यादव ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को वापस उनके घर लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अनिल यादव स्थानीय एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट जाम आज सुबह आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ कोडरमा केमिकल्स से निकले उस तेल टैंकर से संबंधित फैक्ट्री के मुख्य गेट को जाम कर दिया। ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। मृतक के पुत्र बिट्टू यादव ने बताया कि उनके पिता ही घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। परिवार में एक जवान बहन और एक छोटा भाई भी है। जिनकी जिम्मेदारी अब उन पर आ गई है। परिजनों की मांग है कि फैक्ट्री संचालक उचित मुआवजा दे, ताकि परिवार को सहारा मिल सके। घटना की जानकारी मिलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top