Last Updated:
Ranchi Student Creates Gravity Storage Project: रांची के जेवीएम श्यामली स्कूल के छात्र मोहम्मद अंशुमन ने ग्रेविटी स्टोरेज प्रोजेक्ट बनाया है. ये पोटेंशियल एनर्जी और ग्रेविटेशनल फोर्स पर काम करता है. इससे ऊर्जा स्टोर करके बिजली बनाई जा सकती है. उन्होंने महज 4-5 चीजों के इस्तेमाल से इसे तैयार किया है.
रांची. रांची के जेवीएम श्यामली स्कूल की क्लास 5 के मोहम्मद अंशुमन ने एक बहुत ही शानदार प्रोजेक्ट बनाया है. दरअसल, इस प्रोजेक्ट में उन्होंने ग्रेविटी स्टोरेज बनाया है. यह पोटेंशियल एनर्जी और ग्रेविटेशनल फोर्स के सिद्धांत पर काम करता है. इससे ऊर्जा स्टोर की जा सकती है, जिसका इस्तेमाल बाद में जरूरत के समय बिजली बनाने के लिए किया जा सकता है.
मोहम्मद अंशुमन ने लोकल 18 को बताया, ‘इलेक्ट्रिसिटी आज के समय में बहुत बड़ी समस्या है, तो बिजली की बचत के लिए हमने यह प्रोजेक्ट बनाया है. इसके लिए सबसे पहले हमने एक रस्सी ली और उसमें भारी वजन बांध दिया. भारी वजन के रूप में हमने बटखरे को लिया है, क्योंकि इसका वजन अधिक होता है.’
स्टोर होगी ऊर्जा
अब ऊपर की तरफ एक व्हील लगा हुआ है, जो मोटर से कनेक्ट किया हुआ है. रस्सी की मदद से इस बटखरे को ऊपर की तरफ लाया जाएगा. जब यह ऊपर आएगा, तो इसमें गुरुत्वाकर्षण के कारण स्थितिज ऊर्जा जमा होगी. इस ऊर्जा को बाद में बटखरे को नीचे लाकर बिजली बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है. क्योंकि, ऊर्जा संरक्षण के नियम के अनुसार, ऊर्जा न तो पैदा की जा सकती है और न ही नष्ट की जा सकती है, बल्कि इसका एक रूप से दूसरे रूप में बदलाव होता है.
आगे बताते हैं, ‘हमने बटखरे का इस्तेमाल यह बताने के लिए किया है कि हमें किसी भारी चीज को नीचे से ऊपर लाना है. इसके लिए हमें बटखरा अच्छा विकल्प लगा. अभी ऐसा प्रोजेक्ट स्विट्जरलैंड की कंपनी ने शुरू किया है और उसी कंपनी ने अब चीन में भी इसे शुरू किया है. वहां पर इस तरीके से ऊर्जा को स्टोर करके रखा जा रहा है.’
यूट्यूब पर वीडियो देखकर आया आइडिया
मोहम्मद अंशुमन बताते हैं, ‘एक दिन यूं ही यूट्यूब पर वीडियो स्क्रॉल कर रहा था, तभी वहां एक वीडियो दिखाई दिया और हमें यह काफी अच्छा लगा. क्योंकि, भारत में बिजली बहुत बड़ी समस्या है, तो इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. इस वीडियो को देखने के बाद यह प्रोजेक्ट बनाने का आइडिया आया और हमने केवल चार-पांच चीजों की मदद से ही इसे तैयार किया है.’
About the Author
Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…