बोकारो | चीराचास थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार के निलंबन के विरोध में स्थानीय लोगों ने एसपी को मांग पत्र सौंपा। लोगों ने एसपी से निलंबन आदेश वापस लेने की मांग की है। मांग पत्र में कहा गया है कि हाल में कुछ युवाओं के बीच हुए आपसी विवाद व मारपीट की घटना के बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए 5 मई को थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। लोगों का कहना है कि पुष्पराज एक शांतिप्रिय, कर्मठ व संवेदनशील अधिकारी हैं, उन्होंने अपने कार्यकाल में साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी, चोरी के मामलों के निष्पादन तथा घरेलू विवादों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Source link