भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दनुआ घाटी में भीषड़ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर, खाई में गिरी...


Last Updated:

आपको बता दें कि इस हादसे में जिन पांचों लोगों की मौत हुई है वह सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. दनुआ घाटी में लगातार हो रहे हादसों पर एक बार फिर सवाल उठ गया है. लोग सड़क सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सवाल कर रहे हैं.

हजारीबाग में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को उड़ाया, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौतZoom

एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में भीषड़ सड़क हादसा हो गया है. यहां चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में हुए इस सड़क हादसे में कुल 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. तेज रफ्तार ट्रक ने कार को इतनी तेज टक्कर मारी कि कार खाई में जा गिरी. इस दुर्घटना में दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं. देर रात तक राहत-बचाव कार्य जारी है.

आपको बता दें कि इस हादसे में जिन पांचों लोगों की मौत हुई है वह सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. दनुआ घाटी में लगातार हो रहे हादसों पर एक बार फिर सवाल उठ गया है. लोग सड़क सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सवाल कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, धनबाद की तरफ जा रही सेलेरियो कार का दनुआ घाटी में एक्सीडेंट हो गया. वहां मौके पर मौजूद देखने वालों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार आगे जा रही ट्रेलर में पूरी तरह पीछे से समा गई. और पीछे आ रहे ट्रक भी कंट्रोल नहीं हुआ और वह भी जाकर कार को तेज टक्कर मार दिया.

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार की हालत देखकर रूह कांप जाए. अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला. कार पूरी तरह से चिपक गई. जब तक स्थानीय लोग पहुंचे तब तक दोनों ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गए थे.

स्थानीय लोगों का कहना है कि दनुआ घाटी अब मौत की घाटी बन गई है. यहां हर साल सैकड़ों दुर्घटनाएं और दर्जनों मौतें होती हैं. इसके बाद भी सरकार इसका कोई समाधान नहीं कर पाई है. हजारीबाग जिले के अंतर्गत चौपारण एक प्रमुख प्रखंड और सामुदायिक विकास ब्लॉक है, जो दनुआ घाटी के पास स्थित होने के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चर्चा में रहता है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top