भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दिखना है स्टाइलिश, रहना है कूल? साकची बाजार में मिल रहा खास...


Last Updated:

Jamshedpur Best Market For Ladies Kurtis: जमशेदपुर के साकची बाजार में महिलाओं खासकर लड़कियों के लिए कुर्ती का जबरदस्त कलेक्शन आया है. 100 रुपये से शुरुआत हो रही है और 200 रुपये तक बढ़िया आइटम मिल रहे हैं. ऑफिस गोइंग हों या कॉलेज गोइंग, सबके लिए बढ़िया एक से बढ़कर एक ऑप्शन है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. झुलसाती गर्मी के इस मौसम में जहां तेज धूप लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर रही है, वहीं जमशेदपुर के साकची बाजार से एक ऐसी खबर सामने आई है जो खासकर महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान ला रही है. इस भीषण गर्मी के बीच साकची बाजार पूरी तरह गुलजार हो चुका है और यहां महिलाओं के लिए सस्ती, आरामदायक और ट्रेंडी कपड़ों की भरमार देखने को मिल रही है.

100 रुपये में ट्रेंडी कुर्ती
बाजार में इन दिनों कुर्तियों की खास डिमांड है, जिसकी शुरुआती कीमत मात्र ₹100 से शुरू हो रही है. इतनी कम कीमत में स्टाइलिश और अच्छी क्वालिटी की कुर्ती मिलना अपने आप में एक बड़ी बात है. इसके साथ ही अगर आप पूरा सेट लेना चाहती हैं, तो मात्र ₹250 में अपर और लोअर दोनों आसानी से उपलब्ध हैं. यही वजह है कि साकची बाजार इन दिनों महिलाओं के लिए शॉपिंग का हॉटस्पॉट बन गया है.

पसंद किया जाता है यह फैब्रिक
दुकानदारों के अनुसार, यहां मिलने वाले ज्यादातर कपड़े रेयॉन और कॉटन फैब्रिक के बने होते हैं, जो गर्मी के मौसम के लिए सबसे बेहतर माने जाते हैं. यह कपड़े न सिर्फ मुलायम होते हैं बल्कि पहनने में बेहद आरामदायक भी होते हैं, जिससे पूरे दिन की भागदौड़ में भी कोई परेशानी महसूस नहीं होती.

डिजाइन और पैटर्न की बात करें तो इस बार बाजार में लाइट कलर का ट्रेंड देखने को मिल रहा है. हल्के रंगों में बने फ्लोरल प्रिंट और मंडला आर्ट वाले डिजाइन खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. ये डिजाइन देखने में जितने खूबसूरत लगते हैं, पहनने पर उतने ही स्टाइलिश भी नजर आते हैं.

हर किसी के लिए कुछ ना कुछ
खास बात यह है कि ये कपड़े हर वर्ग की महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं. चाहे आप कॉलेज जाने वाली छात्रा हों, ऑफिस जाने वाली महिला हों या स्कूल जाने वाली लड़की – यहां हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास जरूर है. सस्ती कीमत, बेहतरीन क्वालिटी और लेटेस्ट डिजाइन का यह कॉम्बिनेशन महिलाओं को खूब पसंद आ रहा है.

अगर आप भी इस गर्मी में खुद को स्टाइलिश और कंफर्टेबल रखना चाहती हैं, तो साकची बाजार आपके लिए एक परफेक्ट जगह साबित हो सकता है. तो देर किस बात की, इस शानदार मौके का फायदा उठाइए और अपनी पसंदीदा कुर्तियों की खरीदारी करिए, क्योंकि ऐसे ऑफर रोज-रोज नहीं मिलते.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top