भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दिल्ली का नया कोचिंग हॉटस्पॉट बना ये इलाका, UPSC से IIT-JEE तक...


Last Updated:

Delhi Coaching Hub Area: दिल्ली में लाजपत नगर, जनकपुरी वेस्ट, पीतमपुरा, नरेला और नेताजी सुभाष प्लेस तेजी से नए कोचिंग हब बन रहे हैं, सस्ता रहना खाना और अच्छी मेट्रो कनेक्टिविटी वजह से स्टूडेंट यहां ज्यादा संख्या में रहने आ रहे हैं.

आईआईटी जेईई , एसएससी और सीए की तैयारी के लिए दिल्ली का लाजपत नगर अब तेजी से आगे बढ़ रहा है. कई जाने-माने बड़े कोचिंग सेंटर्स जिनका पूरे देश भर में नाम है, वो अपनी नई कोचिंग ब्रांच को अब लाजपत नगर में खोल रहे हैं. क्योंकि लाजपत नगर मेट्रो रूट भी अच्छा है और यहां पर स्टूडेंट को सारी सुविधाएं सस्ते में मिल रही हैं. जैसे रहना और खाना. इसीलिए अब यहां पर कोचिंग हब बन रहा है.

यह देश की राजधानी दिल्ली का तीसरा एक ऐसा इलाका है. जहां पर नए कोचिंग सेंटर खुल रहे हैं. यानी एकदम नया ब्रांड और नई ब्रांच के साथ चाहे वो आईआईटी की हो या फिर जेईई की हो या फिर नीट या एसएससी इन सब की नई कोचिंग सेंटर्स जो खुल रहे हैं .वो अब जनकपुरी वेस्ट में खुल रहे हैं. दिल्ली का जनकपुरी वेस्ट भी अब कोचिंग हब बनकर उभर रहा है. यही वजह है कि ऐसी कोचिंग सेंटर्स जो न मुखर्जी नगर में हैं ना राजेंद्र नगर में हैं, वो नया कोचिंग सेंटर नया ब्रांड और ब्रांच लेकर के यहां पर शिफ्ट हो रहे हैं. ताकि जनकपुरी को भी नया कोचिंग हब बनाया जा सके. क्योंकि यहां पर पहले से ही कई और कोचिंग सेंटर्स भी हैं, उनको टक्कर देने के लिए नए कोचिंग सेंटर सब यहां पर खुलने लगे हैं.

बात करें बेहतर पढ़ाई और नए कोचिंग सेंटर्स की तो दिल्ली का पीतमपुरा भी अब पीछे नहीं है. दिल्ली के पीतमपुरा में भी अब एक के बाद एक कोचिंग सेंटर्स खुलने लगे हैं. सबसे खास बात यह है कि पीतमपुरा में आपको पुलिस भर्ती की तैयारी, इंडियन आर्मी की तैयारी से लेकर एयरफोर्स समेत ऐसे कोचिंग सेंटर्स मिलेंगे जो सीधे तौर पर देश की सुरक्षा एजेंसी और देश के विभिन्न सुरक्षा बलों की तैयारी कराते हैं. पीतमपुरा इलाका अब ऐसे कोचिंग सेंटर के लिए काफी मशहूर हो चुका है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऐसे में अगर अब आपको दिल्ली के नए कोचिंग सेंटर खोजने हों, जहां रहना और खाना भी सस्ता हो, मेट्रो की बेहतर सुविधा हो, घूमने के लिए आसपास अच्छे इलाके हों और पढ़ाई की तैयारी के लिए एक अच्छा माहौल हो तो मुखर्जी नगर, करोल बाग और राजेंद्र नगर और लक्ष्मी नगर को भूल जाइए. बल्कि दिल्ली के लाजपत नगर, नरेला, नेताजी सुभाष प्लेस, जनकपुरी वेस्ट, पीतमपुरा और रोहिणी जैसे इलाके में अब आप जाकर तैयारी कर सकते हैं. यहां पर कोचिंग हब और कोचिंग सेंटर की कमी नहीं है.

दिल्ली का नया कोचिंग इलाका जो तेजी से बनकर उभर रहा है वह है नेताजी सुभाष प्लेस. नेताजी सुभाष प्लेस की खासियत यह है कि यहां पर आईआईटी और नीट की सबसे ज्यादा कोचिंग हैं. अगर किसी स्टूडेंट को आईआईटी जेईई और नीट की तैयारी करनी हो यानी मेडिकल की तैयारी के साथ-साथ इंजीनियरिंग की तैयारी करनी हो तो नेताजी सुभाष प्लेस आ सकता है. और तो और इसकी सबसे खास बात यह है कि नेताजी सुभाष प्लेस पर तमाम बड़ी कोचिंग खुल चुकी है और यहां पर स्टूडेंट की संख्या भी बहुत ज्यादा है. यह इलाका भी रहने और खाने के लिए सस्ता है. इसीलिए यहां पर तेजी से एक के बाद एक कोचिंग सेंटर शिफ्ट हो रहे हैं.

चौथे नंबर पर दिल्ली का जो नया कोचिंग हब बन रहा है, वह है नरेला. दिल्ली के नरेला में अब कई कोचिंग सेंटर खुलने वाले हैं. यहां पर नए कोचिंग सेंटर शिफ्ट हो रहे हैं, क्योंकि यह दिल्ली का आउटर इलाका है और यहां से भी बच्चे अक्सर मुखर्जी नगर या राजेंद्र नगर तक नहीं पहुंच पाते हैं. यहां से ये इलाके काफी दूर पड़ जाता है. इसीलिए अब दिल्ली विकास प्राधिकरण की ओर से दिल्ली के नरेला को नया कोचिंग का बनाया जा रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top