भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दिल्ली में गांजा बेचने से मना करने पर फूल बेचने वाली महिला...


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली पुलिस के नाक के नीचे… देखिए वीडियो इस महिला के साथ क्या हुआ?

Last Updated:

दिल्ली की एक महिला पर गांजा बेचने से मना करने पर लाठियों और लोहे की छड़ों से हमला किया गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जानिए दिल्ली पुलिस पर महिला के परिजन और उसके वकील ने क्या आरोप लगाया?

ख़बरें फटाफट

दिल्ली पुलिस के नाक के नीचे... देखिए वीडियो इस महिला के साथ क्या हुआ? Zoom

नई दिल्ली. दक्षिण दिल्ली के हौज खास इलाके में गांजा बेचने से मना करने पर कुछ लोगों ने फूल बेचने वाली एक महिला पर लाठियों और लोहे की छड़ों से हमला कर दिया. उसके परिवार ने दावा किया कि मादक पदार्थ माफिया के सदस्यों द्वारा उन्हें बार-बार धमकाया गया और उन पर हमला किया गया. आठ अक्टूबर को हुई इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें महिला सड़क किनारे बैठी दिखाई दे रही है और दो व्यक्ति उसके पास आते हैं. थोड़ी बातचीत के बाद, उनमें से एक कथित तौर पर लाठी से उसकी पिटाई शुरू कर देता है. जब राहगीर मदद के लिए बीच-बचाव करते हैं, तो एक अन्य व्यक्ति भी उन पर हमला करने में शामिल हो जाता है.

महिला के परिवार ने आरोप लगाया है कि मादक पदार्थ माफिया के सदस्य सोनी नामक व्यक्ति द्वारा उन पर गांजा बेचने का दबाव बनाया जा रहा है. उनका दावा है कि आरोपियों की बात मानने से इनकार करने पर यह हमला किया गया और यह उन पर इस तरह का तीसरा हमला था. परिवार के एक सदस्य अमन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना तड़के करीब तीन बजे हुई जब उसकी भाभी राधा अकेले माला बना रही थी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top