भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सांस्कृतिक और पारंपरिक आयोजन को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों...




भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ के चारचक्का मुड़ाकाटी फुटबॉल मैदान में बुधवार को एवरग्रीन क्लब चारचक्का की ओर से हर साल की तरह, इस वर्ष भी सार्वजनिक महिरावण दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक और पारंपरिक आयोजन को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मैदान में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। शाम को हुआ गोरू खुंटा कार्यक्रम : शाम के वक्त पारंपरिक गोरू खुंटा का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। इसके बाद रात के वक्त इस आयोजन के मुख्य आकर्षण, यानी महिरावण दहन की प्रक्रिया शुरू हुई। धमाकेदार आतिशबाजी के बीच जला पुतला : चारों तरफ गूंजते पटाखों और भव्य आतिशबाजी के शोर के बीच 20 फीट ऊंचे महिरावण के पुतले को धू-धू कर जला दिया गया। पुतले के जलने के साथ ही पूरा आसमान रंग-बिरंगी रोशनी और पटाखों की गड़गड़ाहट से जगमगा उठा। इस रोमांचक और भव्य दृश्य को देखने के लिए बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। इन्होंने निभाया सराहनीय सहयोग : इस पारंपरिक रावण/महिरावण दहन कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सिंह, निर्मल महतो, मोनू सिंह, आशुतोष महतो, जीसू किस्कु, असित महतो, मिंटू टुडू, सपन किस्कु, चंदन सिंह, विनोद सिंह, बंकेश सिंह और सुनाराम हांसदा सहित क्लब के अन्य सदस्यों व ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top