![]()
सिटी रिपोर्टर | रांची शिव शिष्यता के प्रणेता साहब हरीन्द्रानंद की धर्मपत्नी दीदी राजमणि नीलम आनंद की 21वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को ‘साहब के उपवन’ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे हजारों शिव शिष्यों ने दीदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दीदी के बड़े पुत्र अर्चित आनंद ने बताया कि दीदी के प्रकृति प्रेम को देखते हुए 17 जून से 27 जुलाई तक वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत पांच लाख पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया है। वक्ताओं ने कहा कि दीदी का जीवन त्याग, सेवा और ममता का प्रतीक था। उन्होंने शिव शिष्यता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मौके पर शिष्यों ने शिव शिष्यता के तीन सूत्रों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन की अध्यक्ष बरखा दीदी, अभिनव, निहारिका, गौरी, रत्नम, हिना, मुन्ना, गोपाल, भूषण, आदित्य, अमन, गौतम, सरिता सहित पांच हजार से अधिक लोग उपस्थित थे। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण व निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया।
Source link