भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दीपावली पर आडवाणी के 100वें जन्मदिन का जश्न, भाजपा मुख्यालय में होगा...


होमताजा खबरदेश

दीपावली पर आडवाणी के 100वें जन्मदिन का जश्न, BJP मुख्यालय में होगा कार्यक्रम

Last Updated:

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर 8 नवंबर को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. दीपावली के दिन होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पूजा और हवन के साथ होगी. इसके बाद आडवाणी के प्रमुख भाषणों और जीवन-यात्रा पर आधारित करीब 20 मिनट का विशेष वीडियो दिखाया जाएगा. कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रतिभा आडवाणी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. नितिन नवीन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और आडवाणी के राष्ट्र व पार्टी के प्रति योगदान को याद करेंगे.

दीपावली पर आडवाणी के 100वें जन्मदिन का जश्न, BJP मुख्यालय में होगा कार्यक्रमZoom

दीपावली के दिन लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर भाजपा केंद्रीय कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी. (image: @ncbn)

Lal Krishna Advani Birthday: भारतीय जनता पार्टी अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री, भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी. दीपावली के पावन दिन 8 नवंबर को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में यह कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम में लालकृष्ण आडवाणी के प्रेरणादायी जीवन, राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण, संगठन के लिए उनके योगदान और सार्वजनिक जीवन की उनकी लंबी यात्रा को याद किया जाएगा. कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, लालकृष्ण आडवाणी की सुपुत्री प्रतिभा आडवाणी और केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पूजा और हवन के साथ होगी. इसके बाद लालकृष्ण आडवाणी के प्रमुख भाषणों और उनकी जीवन-यात्रा पर आधारित करीब 20 मिनट का विशेष वीडियो दिखाया जाएगा. इसके साथ ही लालकृष्ण आडवाणी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों और उनके योगदान पर वरिष्ठ नेताओं की ओर से दिए गए संबोधनों के वीडियो भी दिखाए जाएंगे. वीडियो दिखाने के बाद प्रतिभा आडवाणी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अपने विचार रखेंगे. दोनों लालकृष्ण आडवाणी के जीवन और उनके योगदान से जुड़े अपने विचार साझा करेंगे.

नितिन नवीन भी करेंगे संबोधित
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी के राष्ट्र और भाजपा के प्रति योगदान को याद करेंगे. कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया जाएगा. इस तरह दीपावली के दिन आयोजित होने वाला यह विशेष कार्यक्रम लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन को समर्पित रहेगा. भाजपा के वरिष्‍ठ नेता के अनुसार, पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं, मार्गदर्शकों और मनीषियों के योगदान, विचारों और संगठन के प्रति उनकी समर्पित सेवाओं का हमेशा सम्मान करती है. पार्टी का मानना है कि ऐसे महान व्यक्तित्वों का जीवन और उनकी विचारधारा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

About the Author



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top