- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Ranchi
- MBA BBA Faculty Recruitment… Two Out Of Six Names Were Removed After Investigation, And The Categories Of Two Were Also Changed.
रांची23 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रांची विश्वविद्यालय में अनुबंध असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति का नतीजा जांच के बाद बदल गया। पहली सूची में छह अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। जांच के बाद संशोधित सेलेक्शन लिस्ट में चार को ही जगह मिली। दो अभ्यर्थियों के नाम हटा दिए गए। जबकि दो चयनित अभ्यर्थियों की श्रेणी भी बदल गई। पहली सूची में अनारक्षित श्रेणी में दिखाए गए इन दोनों अभ्यर्थियों को संशोधित सूची में आरक्षित श्रेणी के तहत चयनित बताया गया है। यानी अब सवाल सिर्फ दो अभ्यर्थियों के चयन से बाहर होने का नहीं, बल्कि चयन के साथ आरक्षण रोस्टर में हुए बदलाव का भी है।
फैकल्टी भर्ती की पहली चयन लिस्ट 25 सितंबर को जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। उनका आरोप था कि अकादमिक अंकों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले को बाहर कर दिया गया। आरक्षण रोस्टर पालन नहीं करने का भी आरोप लगाया। कुलपति और रजिस्ट्रार से मिलकर अभ्यर्थियों ने शिकायत की। इसके बाद वीसी ने मामले का गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। कमिटी की रिपोर्ट के बाद एक माह पहले अनारक्षित कोटि में चयनित दो अभ्यर्थी आरक्षित कोटि में आ गए।
