भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दुकान का ताला तोड़ 10 हजार नकद व सामान चोरी



दुमका | दुमका नगर थाना क्षेत्र के श्याम बाजार रोड स्थित एक दुकान का तीन ताला तोड़ कर चोरों ने काउंटर से 10 हजार रुपये एवं सामानों की चोरी कर ली। घटना बुधवार की देर रात की है। सुबह में स्थानीय लोगों की नजर दुकान के दरवाजा पर पड़ी तो देखा की ताला टूटा हुआ है। इसके बाद मामले की जानकारी दुकानदार को दिया। दुकान के मालिक पवन भालोटिया तुरंत अपनी दुकान पर पहुंचे और देखा कि सड़क की ओर स्थित दुकान का दरवाजा टूटा हुआ है। गली की ओर स्थित दरवाजा का ताला को भी तोड़ने का प्रयास किया था। काउंटर को देखा तो उसमें रखा 10 हजार रुपए गायब मिला। इसके अतिरिक्त दुकान में रखा छह टीन तेल की भी चोरी हो गई। घटना के संबंध में जब सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो उसमें दिखाई दिया कि चोर रात्रि के लगभग 02:15 बजे दुकान पर आए और लगभग 03:30 बजे तक मौजूद रहे। सीसीटीवी फुटेज में उनकी गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। चोरी की घटना की खबर मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची । थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि चोरी की घटना की जांच चल रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top