भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दुकान का ​िग्रल तोड़ कर 47 हजार नगद और सामान चुरा ले...



क्राइम रिपोर्टर | रांची पुंदाग ओपी क्षेत्र में स्थित सत्या साईं सुपर मार्ट में चोरी हो गई। इस संबंध में सुपर मार्ट के संचालक प्रशांत किशोर ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। थाना को दिए आवेदन के अनुसार शॉप के कैश काउंटर से करीब 47 हजार रुपए नकद निकाल कर ले गए। इसके अलावा कई सामान भी चोर अपने साथ ले गए। सामान की कीमत का आकलन फिलहाल नहीं हो पाया है। इस मामले में थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि चोर पीछे के रास्ते से आए थे। पीछे का ​िग्रल तोड़ कर अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया। चोर अपने साथ डीवीआर भी उठा ले गए हैं, जिससे अनुसंधान में थोड़ी परेशानी आ रही है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top