भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दुकान से पैसे लेकर भाग रहा चोर धराया, भेजा जेल



थाना क्षेत्र के महुआटोली राजेश जेनरल स्टोर के गले से पैसे निकालकर भाग रहे चोरी के आरोपी दानिश खान(25) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज िदया है। दानिश महेशपुर अनगड़ा का रहनेवाला है। पीड़ित दुकानदार नंदकिशोर गोप ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दुकानदार ने बताया कि वह दुकान से पानी पीने घर गया था। इसी दौरान दानिश उसकी दुकान में घुसा और गले से 7 हजार रुपए निकाल लिया। दानिश के साथ रोड पर बाइक लेकर एक अन्य युवक भी खड़ा था। नंदकिशोर दुकान में लौटा और गले को चेक किया तो पाया कि पूरा नकदी गायब है। उसने तुरंत दानिश को पकड़ा और पूछताछ की तो उसने चोरी की बात स्वीकार ली।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top