भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दुमका में पुलिस पर पथराव, 9 जवान घायल:ग्रामीणों ने कोल कंपनी के...




दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के बादलपाड़ा-कल्याणपुर क्षेत्र में प्रस्तावित कोल ब्लॉक के बोरिंग कार्य को लेकर रविवार को ग्रामसभा आयोजित की गई थी। इस दौरान विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कोल कंपनी के कर्मियों को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर देर शाम शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस उन्हें मुक्त कराने पहुंची। लेकिन ग्रामीणों ने कर्मियों को छोड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद रात करीब 12 बजे मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। इसी दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया। जवानों के अनुसार, उन पर डंडों से भी हमला किया गया। घटना में नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। रात दो बजे अस्पताल पहुंचे घायल जवान घायलों को रात करीब दो बजे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घायलों में आनंद मुर्मू, चार्ल्स मुर्मू, फूल कुमार यादव, विनोद दास, पूनम देवी, मुन्ना कुमार, शिवजी यादव, अनिल दास और अमरनाथ कुमार शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान अस्पताल पहुंचे और घायल जवानों का हाल जाना। लोगों की पहचान में जुटा प्रशासन डीडीसी अनिकेत सचान ने बताया कि कोल माइंस को लेकर ग्रामसभा आयोजित की गयी थी। इसी दौरान हंगामा हुआ और लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top