![]()
लोहरदगा|पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को दुर्गापुर स्टील प्लांट परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि उद्योगों का विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि इस्पात उत्पादन के साथ हरित क्षेत्र का विस्तार भी उतना ही आवश्यक है। हरित इस्पात की अवधारणा को अपनाकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों को अपने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण करना चाहिए। सांसद ने कर्मचारियों से भी अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में दुर्गापुर स्टील प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।
Source link