भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देर रात दो फल गोदाम जलकर राख, 5 लाख संपत्ति का नुकसान



बोकारो | सिटी थाना क्षेत्र स्थित दुंदीबाद फल मंडी में बुधवार देर रात करीब 11 बजे भीषण आग लगने से दो फल गोदाम जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में दुकानदारों को करीब पांच लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। गोदाम संचालक रमाकांत राय ने बताया कि घटना के समय इलाके की बिजली गुल थी। ऐसे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना के समय मैं गोदाम के अंदर सो रहा था। अचानक उनकी नींद खुली तो दुकान में आग की तेज लपटें उठती दिखाई दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित बिजली राय के फल गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी में बड़ी मात्रा में फलों के कैरेट, नकद राशि, जरूरी दस्तावेज, कपड़े और खाद्यान्न जलकर नष्ट हो गए। आग की चिंगारियां पास की निवारण और सुरेश की दुकानों तक भी पहुंचीं, लेकिन समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top