भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर का रोहिणी मछली मार्केट, हफ्ते में सिर्फ मंगल-शनिवार खुलता है, 200...


Last Updated:

Deogarh Rohini Fish Market: देवघर के ज्यादातर लोग मछली खाने के काफी शौकीन होते हैं. खासकर राहु, कतला, मृगशीरा और अन्य देसी मछलियों की मांग यहां हमेशा बनी रहती है. लेकिन शहर में रहने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी होती है ताजी मछली मिलना. कई बार बाजारों में बासी मछली भी बिकती है, जिससे लोग स्वाद और सेहत दोनों को लेकर चिंतित रहते हैं. ऐसे में देवघर का रोहिणी मछली मार्केट लोगों के लिए सबसे भरोसेमंद जगह बन चुका है. यह बाजार खासकर ताजी और देसी मछलियों के लिए प्रसिद्ध है. यहां पहुंचते ही अलग-अलग प्रकार की मछलियों की दर्जनों दुकानें नजर आती हैं और बाजार का माहौल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है.

रोहिणी का यह मशहूर मछली बाजार सप्ताह में सिर्फ दो दिन, मंगलवार और शनिवार को लगता है. इन दो दिनों में यहां सुबह से ही काफी भीड़ देखने को मिलती है. बाजार में करीब 20 से 25 मछली की दुकानें लगती हैं, जहां रोहू, कतला, मृगशीरा, ग्रास कार्प समेत कई प्रकार की मछलियां बिकती हैं. सबसे खास बात यह है कि यहां मिलने वाली ज्यादातर मछलियां उसी दिन तालाब से पकड़कर लाई जाती हैं.

आसपास के गांवों के कई मछली विक्रेता तालाब को लीज पर लेकर मछली पालन करते हैं और बाजार वाले दिन ताजी मछली पकड़कर सीधे ग्राहकों तक पहुंचाते हैं. यही वजह है कि यहां की मछलियों का स्वाद और ताजगी लोगों को काफी पसंद आती है.

अगर मछलियों के आकार की बात करें तो यहां 200 ग्राम से लेकर 20 किलो तक की बड़ी मछलियां आसानी से मिल जाती हैं. छोटे परिवारों के लिए छोटी मछलियां उपलब्ध रहती हैं, वहीं शादी, भोज या बड़े कार्यक्रमों के लिए लोग बड़ी मछलियां खरीदते हैं. बाजार में कई बड़ी मछलियां पुनासी डैम से लाकर बेची जाती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा यहां आंध्र प्रदेश से लाई गई समुद्री मछलियां भी मिलती हैं, जिनकी मांग भी अब धीरे-धीरे बढ़ रही है. यही कारण है कि यह बाजार केवल देवघर ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों में भी काफी प्रसिद्ध हो चुका है.

कीमत की बात करें तो यहां मछलियां 160 रुपये प्रति किलो से लेकर करीब 260 रुपये प्रति किलो तक बिकती हैं. मछली के प्रकार और साइज के हिसाब से इसकी कीमत तय होती है. लोगों का कहना है कि यहां उन्हें सही दाम में एकदम ताजी और अच्छी गुणवत्ता की मछली मिल जाती है.

इसलिए वे बार-बार इसी बाजार में खरीदारी करने पहुंचते हैं. रोहिणी का यह मछली बाजार अब सिर्फ खरीदारी की जगह नहीं, बल्कि मछली प्रेमियों की पहली पसंद बन चुका है, जहां स्वाद, ताजगी और भरोसा तीनों एक साथ देखने को मिलता है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top