Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 29 may 2026: वृश्चिक राशि के लिए 29 मई 2026 को धैर्य और विवेक की परीक्षा होगी. आर्थिक जोखिम और जल्दबाजी से बचें, किसी पर अंधा विश्वास न करें. संयमित वाणी रखें और पीपल के नीचे दीपक जलाएं, इससे नकारात्मकता दूर होगी.
सीतामढ़ी: 29 मई 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण और सतर्क रहने वाला साबित होने जा रहा है. आज ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है जो आपकी बुद्धि और धैर्य दोनों की कड़ी परीक्षा लेगी. जीवन में कुछ ऐसे मोड़ आ सकते हैं जहां आपके सामने कठिन निर्णय लेने की स्थिति होगी. ऐसी परिस्थितियों में अक्सर मन और मस्तिष्क अलग-अलग दिशाओं में भागते हैं. जिससे असमंजस की स्थिति पैदा हो जाती है. लेकिन आपको याद रखना होगा कि ऐसी स्थिति में केवल आपका संयम ही आपको सही रास्ता दिखा सकता है.
आज है सफलता का ये मूल मंत्र
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सफलता का मूल मंत्र विवेकः परमं बलम् रहेगा. अर्थात, आपकी सही सोच और सही समय पर लिया गया समझदारी भरा निर्णय ही आज आपकी सबसे बड़ी शक्ति बनने वाला है. कार्यक्षेत्र या नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो आज सहकर्मियों या किसी बाहरी व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करना आपको भारी पड़ सकता है. इसलिए आज आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें और अपने सभी महत्वपूर्ण कार्यों को स्वयं अच्छी तरह जांच-परखकर ही आगे की योजना बनाएं.
आर्थिक मामलों को लेकर रखें विशेष सावधानी
आर्थिक मामलों को लेकर भी आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. धन संबंधी किसी भी बड़े मामले में आज जोखिम लेने से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें. आज के दिन किसी भी प्रकार के लालच या जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको बड़े वित्तीय संकट या हानि की ओर धकेल सकता है. वहीं अगर आपके पारिवारिक जीवन की बात की जाए, तो आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. घर के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय शांत और मधुर वाणी का प्रयोग करें, क्योंकि आपकी यही समझदारी आज आपको किसी भी बड़े घरेलू विवाद या कलह से दूर रखेगी.
आज विशेष संकेत और उपाय
ज्योतिषाचार्य ने आज के दिन को शुभ और ऊर्जामय बनाने के लिए कुछ विशेष संकेत और उपाय भी सुझाए हैं. आज आपका शुभ भाग्यांक 5 रहेगा और शुभ वर्ण काषाय (भगवा) है, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेगा. आज के दिन का नवीन उपाय यह है कि संध्या काल में किसी पीपल के वृक्ष के नीचे घी या तेल का एक दीपक अवश्य प्रज्वलित करें. इस उपाय को करने से आपके आस-पास की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं शांत होंगी और मानसिक शांति मिलेगी. संक्षेप में कहें तो, आज के दिन जो जातक धैर्य और विवेक का दामन थामे रखेगा. वही हर प्रकार के संकट से सुरक्षित बच पाएगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें