भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर-गुवाहाटी सीधी हवाई सेवा शुरू:एयरपोर्ट पहुंची पहली उड़ान का वाटर सैल्यूट के...




देवघर और गुवाहाटी के बीच मंगलवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। इंडिगो एयरलाइंस ने यह सेवा शुरू की है, जो फिलहाल सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी। यह सेवा झारखंड और पूर्वोत्तर भारत के बीच हवाई संपर्क को मजबूत करेगी। उड़ान कार्यक्रम के अनुसार, गुवाहाटी से विमान सुबह 9:25 बजे प्रस्थान कर 11:20 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेगा। वापसी में, यह देवघर से 11:50 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 1:35 बजे गुवाहाटी पहुंचेगा। लगभग एक हजार किलोमीटर की यह दूरी अब महज दो घंटे में तय की जा सकेगी। इंडिगो ने इस सेवा के लिए देवघर से गुवाहाटी का शुरुआती किराया 3649 रुपये निर्धारित किया है। हालांकि, हवाई टिकटों का किराया मांग और उपलब्धता के आधार पर परिवर्तित होता रहेगा। पूर्वोत्तर राज्यों के श्रद्धालुओं और यात्रियों को मिलेगी सुविधा इस सीधी उड़ान से पूर्वोत्तर राज्यों के श्रद्धालुओं और यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। मंगलवार को गुवाहाटी से देवघर एयरपोर्ट पहुंची पहली उड़ान का पारंपरिक वाटर सैल्यूट के साथ स्वागत किया गया। एयरपोर्ट परिसर में इस अवसर पर उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर जौय बनर्जी ने कहा कि यह सेवा देवघर आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और बाबा नगरी से जुड़ने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है। उन्होंने बताया कि पहले दिन गुवाहाटी से देवघर 48 यात्री आए, जबकि देवघर से गुवाहाटी के लिए 40 यात्रियों ने उड़ान भरी। यह नई हवाई सेवा पर्यटन, व्यापार, धार्मिक गतिविधियों और पूर्वोत्तर भारत के साथ देवघर की कनेक्टिविटी को नया आयाम देगी, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top