भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर बाबा मंदिर में है 400 साल पुराना ऐसा खाता, दर्ज है...


Last Updated:

आज की तारीख में जब कंप्यूटर, स्मार्टफोन और एआई का दौर है और एक क्लिक में पलक झपकते मांगी गई जानकारी स्क्रीन के सामने आ जाती है. सोचिए इससे पहले लोगों की जानकारी कहां और कैसे सुरक्षित रखी जाती रही होगी. आज हम आपको एक ऐसी रोचक जानकारी देने जा रहे हैं जहां देशभर के लाखों परिवारों की जानकारी सुरक्षित है. यह जानकारी किसी कंप्यूटर और इंटरनेट पर नहीं है बल्कि बैद्यनाथ मंदिर में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक बही में दर्ज है.

ख़बरें फटाफट

देवघर: अगर आप देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे हैं और आपको यह पता नहीं है कि यहां आपका तीर्थ पुरोहित कौन है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. बाबा मंदिर में एक ऐसी ऐतिहासिक बही मौजूद है, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के परिवारों का पूरा ब्योरा दर्ज है. इस बही में सिर्फ किसी एक व्यक्ति का नाम ही नहीं, बल्कि उसका पता, गोत्र, थाना और गांव तक की जानकारी मिल जाती है. खास बात यह है कि इस बही के सहारे आप अपने पूर्वजों के नाम और उनके बाबा बैद्यनाथ धाम आने का इतिहास भी जान सकते हैं. यानी यह सिर्फ एक रजिस्टर नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों के परिवारों का इतिहास समेटे हुए है.

400 साल पुरानी है यह परम्परा
दरअसल, देवघर के तीर्थ पुरोहितों के पास सदियों पुरानी वंशावली की बहियां मौजूद हैं. बताया जाता है कि यह परंपरा करीब 400 साल पुरानी है और इसकी शुरुआत लगभग 1605 ईस्वी के आसपास से मानी जाती है. यहां के तीर्थ पुरोहितों ने आपस में देश के अलग-अलग राज्यों, जिलों, प्रखंडों और यहां तक कि गांवों का भी बंटवारा कर रखा है. यानी किस इलाके से आने वाले श्रद्धालु किस पुरोहित परिवार के यजमान होंगे, यह पहले से तय रहता है. इसी व्यवस्था के आधार पर जब कोई श्रद्धालु बाबा मंदिर में पूजा कराने पहुंचता है, तो उसके गांव, गोत्र और परिवार की जानकारी के जरिए उसके तीर्थ पुरोहित का पता लगाया जाता है.

क्या कहते हैं तीर्थपुरोहित
इस पूरी व्यवस्था को समझने के लिए जब हमने देवघर के तीर्थ पुरोहित नूनदेव झा से बात की, तो उन्होंने बताया कि इन बहियों में सिर्फ वर्तमान पीढ़ी के लोगों का नाम नहीं है, बल्कि कई परिवारों के दादा, परदादा और उससे भी पहले की पीढ़ियों का विवरण दर्ज है. कई बार श्रद्धालु जब अपने गांव, गोत्र या पूर्वजों का नाम बताते हैं, तो पुरोहित उसी बही को निकालकर उनके परिवार का पुराना रिकॉर्ड दिखा देते हैं. इसमें यह भी पता चलता है कि उनके पूर्वज किस साल बाबा बैद्यनाथ धाम आए थे और उस समय उन्होंने कौन-कौन सी धार्मिक परंपराएं निभाई थी. कई बहियों में दान-दक्षिणा का विवरण भी दर्ज है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि कुछ पुराने रिकॉर्ड में पूर्वजों के हाथ से की गई लिखावट और हस्ताक्षर तक देखने को मिल जाते हैं.

यह पुराने जमाने का है कंप्यूटर और फ़ोन
तीर्थपुरोहित बताते हैं कि आज के समय में जिस तरह मोबाइल और कंप्यूटर में लोगों का डाटा सुरक्षित रखा जाता है, उसी तरह यह पुरानी बही सदियों से परिवारों की पहचान और वंशावली को संभालकर रखे हुए है. फर्क सिर्फ इतना है कि इस डिजिटल जमाने से सैकड़ों साल पहले हमारे पूर्वजों ने कागज पर ही ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी थी, जो आज भी काम आ रही है. यही वजह है कि देश के किसी भी कोने से श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने आते हैं, तो अपनी जड़ों और पूर्वजों का इतिहास जानने के लिए इन बहियों का सहारा लेते हैं.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top