भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर में बंद घर से सोना और नकदी चोरी: मधुपुर में छत...



देवघर के मधुपुर में गांधी चौक की बुलेट गली में गुरुवार की देर रात बंद घर से 14 ग्राम सोने के गहने और 6 हजार रुपए चोरी हो गए। चोर छत का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे। सोने की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है।

.

यह घर बिहार मेडिकल हॉल के संचालक अरिंदम दत्ता का है। गृहस्वामी अमरेश दत्ता ने बताया कि वे परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे। लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला।

जांच में पता चला कि चोर छत का गेट तोड़कर घर में दाखिल हुए थे। कमरे में रखे पर्स से 6 हजार रुपए और अलमारी तोड़कर करीब 14 ग्राम सोने के गहने ले गए।

सूचना मिलने पर मधुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण किया। पुलिस ने चोरी से जुड़े सुराग जुटाने की कोशिश की। अज्ञात चोरों की पहचान और घटना की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात की गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top