भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम:पांच संगठित अपराधी हथियार के साथ...




देवघर नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे पांच संगठित अपराधियों को गिरफ्तार कर संभावित वारदात को समय रहते विफल कर दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी एक वाहन में सवार होकर शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। इसके बाद थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए शहर में निगरानी बढ़ा दी और वाहन की तलाश शुरू कर दी। सफेद फॉर्नेक्स कार को घेरकर पकड़ा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध सफेद रंग की फॉर्नेक्स कार (JH15AP-5093) को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद वाहन में सवार पांचों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान शैलेश कुमार दास, अरविंद कुमार दास, गोलू महतो उर्फ गोलू पासी, लल्ला उर्फ विजय और रोहन उर्फ पिंटू के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी देवघर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी संगठित तरीके से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया। आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज इस मामले में देवघर नगर थाना में कांड संख्या 216/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 308(2), 111(2), 111(3), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बीए), 26 और 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी राजीव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शंकर कुमार रजक, धनश्याम गोंझू, नरेन्द्र कुमार तिवारी, सुमन प्रसाद और सुरज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक नेटवर्क, संपर्क सूत्रों तथा संभावित योजनाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच जारी है। जल्द ही इससे जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top