भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर में श्रीराम याचना हवन संपन्न:रामभक्तों और पंडा समाज की रही उल्लेखनीय...




देवघर में अयोध्या श्रीराम मंदिर को समर्पित श्रीराम याचना हवन मंगलवार को संपन्न हुआ। बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण स्थित राम मंदिर में ऋषि ब्रह्मर्षि सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में रामभक्तों, स्थानीय श्रद्धालुओं और पंडा समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन एवं पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर देश, समाज और विश्व के कल्याण की प्रार्थना की। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया पंडा समाज के सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया। ऋषि ब्रह्मर्षि सांस्कृतिक मंच के महासचिव मणि शंकर ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी श्रद्धालुओं, पंडा समाज, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मंच के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। धार्मिक अनुष्ठान के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा, जिसने देवघर की समृद्ध धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को एक बार फिर प्रदर्शित किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top