![]()
देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 के पहले सप्ताह में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया है। इस दौरान बाबा मंदिर को विभिन्न स्रोतों से 86 लाख रुपए से अधिक की आय हुई। डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर ने यह जानकारी दी। डीसी ने बताया कि 30 जुलाई से 5 अगस्त तक कुल 10 लाख 5 हजार 885 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। इनमें 23,130 श्रद्धालु शीघ्र दर्शनम कूपनधारी थे। बाबा मंदिर को 30 जुलाई से 4 अगस्त तक 86 लाख 85 हजार 162 रुपये की आय प्राप्त हुई, जिसमें शीघ्र दर्शनम कूपन से 72 लाख 28 हजार 80 रुपए शामिल हैं। 77 आवासन स्थल और तीन टेंट सिटी बनाए गए मेला क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 597 मजिस्ट्रेट एवं पदाधिकारी, 6763 पुलिसकर्मी, 4 पुलिस अधीक्षक, 3 सीआरपीएफ कंपनियां तथा एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 77 आवासन स्थल और तीन टेंट सिटी बनाए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 35 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्रों में 33 हजार से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 925 सीसीटीवी, 225 एआई कैमरे और 5 ड्रोन कैमरे सक्रिय हैं। डॉग स्क्वॉड और क्यूआरटी टीम भी तैनात सूचना केंद्रों में 15,549 खोया-पाया मामलों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 10,242 श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया गया। एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि सुरक्षा के लिए 21 अस्थायी ओपी, 13 यातायात ओपी, एटीएस, रैफ, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और क्यूआरटी टीम भी तैनात हैं। प्रशासन ने आगामी तीन सोमवारी को लेकर भी पूरी तैयारी होने का दावा किया है।
Source link