भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देश ने खोया असम का जांबाज! राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते...


होमताजा खबरदेश

देश ने खोया असम का जांबाज! राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए कैप्टन बीरेश्वर शहीद

Last Updated:

देश ने खोया असम का जांबाज! राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए कैप्टन बीरेश्वर शहीदZoom

Captain Bireshwar Goswami Martyred: देश जब चैन की नींद सोता है, तब सीमा पर तैनात जवान हर पल मौत को आंख दिखा रहे होते हैं. जम्मू-कश्मीर के राजौरी से आई खबर ने एक बार फिर पूरे देश को भावुक कर दिया है. आतंकियों के खिलाफ चल रहे लंबे ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी कैप्टन बीरेश्वर गोस्वामी ने सर्वोच्च बलिदान दे दिया. असम की धरती से निकला यह वीर बेटा देश की सुरक्षा के लिए जंगलों में डटा रहा और आखिरकार मातृभूमि पर खुद को न्योछावर कर गया. सेना के इस अधिकारी की शहादत ने सिर्फ असम ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गर्व और गम दोनों से भर दिया है. राजौरी के गंभीर मुगलान और डोरी माल जंगल क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सुरक्षा बल लगातार आतंकियों की तलाश में जुटे हुए थे. इसी कठिन अभियान के दौरान कैप्टन बीरेश्वर अपनी टीम के साथ आगे मोर्चा संभाले हुए थे.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top