भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दो कोयला लोड हाइवा में हुई टक्कर, चालक केबिन में फंसा



भास्कर न्यूज |दुमका
गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गोपीकांदर मुख्य चौक के पास दो कोयला लदे हाईवा आमने-सामने टकरा गए। इस भीषण टक्कर में दोनों वाहनों का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और एक चालक लंबे समय तक केबिन में फंसा रहा। चालक रंजीत राय के अनुसार, हाईवा का अगला दाहिना टायर अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे वाहन बेकाबू होकर सामने से आमरापाड़ा की ओर से कोयला लेकर आ रही हाईवा से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का चालक घंटों तक क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा रहा। स्थानीय ग्रामीणों और गोपीकांदर पुलिस की सूझबूझ से केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के तुरंत बाद एक हाईवा का चालक और उपचालक मौका देखकर फरार हो गए, जिससे पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। दुर्घटना के बाद स्टेट हाईवे पर लंबा जाम लग गया। कोयला वाहनों सहित छोटे-बड़े सैकड़ों वाहन घंटों तक कतार में खड़े रहे। एएसआई राजन सिंह तथा बीजीआर कंपनी के पेट्रोलिंग मैनेजर मनोज चांद एवं बैजनाथ राय ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top