भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लोगों का विश्वास ही कलीसिया की आधारशिला : महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद




रांची|रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के मांडर पल्ली अंतर्गत कैंम्बो ग्राम में गुरुवार को गिरजाघर का उद्घाटन और आशीष समारोह हुआ। समारोह का नेतृत्व महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने किया। उनके आगमन पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और नृत्य के साथ स्वागत किया। महाधर्माध्यक्ष ने शिलापट्ट का अनावरण किया और फीता काटकर गिरजाघर का उद्घाटन किया। इसके बाद पवित्र जल और तेल से गिरजाघर को आशीषित किया गया। समारोही मिस्सा बलिदान भी अर्पित किया गया। अपने धर्मोपदेश में उन्होंने कहा कि गिरजाघर विश्वास का प्रतीक है, लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण विश्वास है, जो कलीसिया की आधारशिला है। समारोह में बंधु तिर्की सहित कई धर्मगुरु और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top