भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनतेरस पर भगवान वेंकटेश का महाभिषेक, स्वर्ण कवच से शृंगार




रांची | दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में शुक्रवार को धनतेरस व धन्वंतरि जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना हुई। दैनिक पूजा के बाद भगवान का महाभिषेक किया गया। इसके बाद स्वर्ण कवच, दिव्य वस्त्र और आभूषणों से शृंगार कर पोंगल, खीर, फल और मेवे का भोग लगाया गया। निराजन आरती के बाद श्रुति, उपनिषद और देशिक स्तोत्रों से महास्तुति की गई। महाभिषेक के यजमान संजय चौधरी व सुनीता चौधरी तथा उद्यास्तमन सेवा के यजमान सज्जन सर्राफ व किरण सर्राफ थे। मंदिर में दीपावली तक विशेष महोत्सव होगा। चतुर्दशी को भगवान का तेल और इत्र से अभिषेक होगा। दीपावली पर विशेष पूजा, महाभिषेक और दिव्य शृंगार के बाद हजारों दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top