Last Updated:
भारतीय रेलवे खातीपुरा और हावड़ा के बीच एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलाएगा. यह ट्रेन धनबाद, गया और डीडीयू होकर गुजरेगी. 29 अगस्त को ट्रेन खातीपुरा से चलेगी. वापसी में 31 अगस्त को यह हावड़ा से रवाना होगी. इसमें कुल 21 कोच होंगे। इससे त्योहारों में यात्रियों को राहत मिलेगी.
भारतीय रेल की फाइल फोटो
धनबादः रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए खातीपुरा (जयपुर) और हावड़ा के बीच एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन डीडीयू, गया, कोडरमा, गोमो और धनबाद होकर गुजरेगी. धनबाद के यात्रियों के लिए राजस्थान और पश्चिम बंगाल की यात्रा करना अब काफी आसान हो जाएगा.
इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 21 कोच लगाए जाएंगे. इसमें 2 कोच द्वितीय वातानुकूलित (2A), 4 कोच तृतीय वातानुकूलित (3A), 7 कोच शयनयान श्रेणी (स्लीपर) और 8 कोच साधारण (जनरल) श्रेणी के होंगे.
ट्रेन का समय और रूट
- गाड़ी संख्या 09709 (खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल): यह ट्रेन 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को खातीपुरा से शाम 17.00 बजे रवाना होगी. अगले दिन यानी रविवार को यह सुबह 09.30 बजे डीडीयू, दोपहर 12.20 बजे गया, दोपहर 13.35 बजे कोडरमा और शाम 16.00 बजे धनबाद स्टेशन पहुंचेगी. इसके बाद विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रात 22.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी.
- गाड़ी संख्या 09708 (हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल): वापसी में यह ट्रेन 31 अगस्त 2026 (सोमवार) को हावड़ा से मध्यरात्रि 00.15 बजे खुलेगी. इसके बाद सुबह 06.00 बजे धनबाद, सुबह 07.53 बजे कोडरमा, सुबह 10.35 बजे गया और दोपहर 14.00 बजे डीडीयू पहुंचेगी. फिर मंगलवार की सुबह 11.30 बजे यह खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी.
इस स्पेशल ट्रेन के चलने से धनबाद और आसपास के इलाकों के लोगों को काफी फायदा होगा. खासकर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में सीट नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ें