![]()
धनबाद के पॉलिटेक्निक रोड स्थित मधु लक्खी ज्वेलर्स में चोरी की घटना सामने आई है। चोर दुकान से लगभग डेढ़ से दो किलो चांदी के आभूषण और सीसीटीवी का डीवीआर लेकर फरार हो गए। यह वारदात शनिवार सुबह सदर थाना क्षेत्र के कार्मेल स्कूल के सामने हुई। चोरों ने दुकान के बगल में स्थित कारपेंटर की दुकान की दीवार में सेंध लगाकर ज्वेलरी शॉप में प्रवेश किया। दुकान संचालक नीलकंठ कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10:30 बजे दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। चोरों ने पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसका डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और सेंधमारी के तरीकों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। दुकान संचालक ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सदर पुलिस थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने जल्द ही वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
Source link