भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

निवेशकों से लिए 50 करोड़, स्विट्जरलैंड घूमने गए, अब कपल की तलाश...


होमताजा खबरदेश

निवेशकों से लिए 50 करोड़, स्विट्जरलैंड घूमने गए, अब कपल की तलाश कर रही पुलिस

Last Updated:

हैदराबाद का कारोबारी दंपती पब्बा चंद्रशेखर और स्वप्ना स्विट्जरलैंड में लापता बताए जा रहे हैं. उनसे 8 जुलाई से संपर्क नहीं हो पाया है. पुलिस गुमशुदगी ने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. लेकिन, इस दंपत्ति पर स्थानीय लोगों ने 50 करोड़ रुपये के निवेश धोखाधड़ी का भी आरोप लगा है.

निवेशकों से लिए 50 करोड़, स्विट्जरलैंड घूमने गए, अब कपल की तलाश कर रही पुलिसZoom

हैदराबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. फोटो- पीटीआई

हैदराबाद का एक कारोबारी दंपती पिछले करीब तीन हफ्तों से लापता है. दोनों स्विट्जरलैंड घूमने गए थे. शुरुआत में परिवार से लगातार बात हो रही थी. लेकिन आठ जुलाई के बाद अचानक दोनों का संपर्क टूट गया. अब पुलिस उनकी तलाश के साथ-साथ करोड़ों रुपये के निवेश से जुड़े आरोपों की भी जांच कर रही है.

लापता दंपती की पहचान 51 वर्षीय पब्बा चंद्रशेखर और उनकी 42 वर्षीय पत्नी स्वप्ना के रूप में हुई है. परिवार के मुताबिक दोनों 22 जून को स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हुए थे. कुछ दिनों तक उन्होंने रिश्तेदारों से फोन पर बात की. इसके बाद दोनों के मोबाइल बंद आने लगे. कई बार संपर्क करने की कोशिश हुई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब लंबे समय तक दोनों का कोई पता नहीं चला तो उनकी 23 वर्षीय बेटी श्रेया पुलिस के पास पहुंची. श्रेया एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल हैं. उनकी शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि दंपती ने वास्तव में स्विट्जरलैंड में प्रवेश किया था या नहीं. इसके लिए उनके यात्रा रिकॉर्ड, इमिग्रेशन दस्तावेज और दूसरे आधिकारिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. साथ ही बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है.

इसी बीच जांच में एक और बड़ा पहलू सामने आया है. पुलिस को शिकायतें मिली हैं कि चंद्रशेखर और उनकी पत्नी ने पिछले कुछ वर्षों में 60 से ज्यादा लोगों से करीब 50 करोड़ रुपये जुटाए थे. आरोप है कि उन्होंने लोगों को अच्छा मुनाफा देने का वादा किया था. कुछ लोगों से निजी जरूरतों का हवाला देकर पैसे लिए गए, जबकि कुछ से कारोबार में निवेश के नाम पर रकम जुटाई गई.

हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में धोखाधड़ी का कोई केस दर्ज नहीं किया है. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल गुमशुदगी के मामले की जांच चल रही है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. इसलिए हर एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है. अगर किसी को पब्बा चंद्रशेखर और स्वप्ना की यात्रा, ठिकाने या गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचना दे.

About the Author

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top