भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:दो लोगों से झगड़े...




धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र के न्यू मेरिन मुंडा पट्टी में मंगलवार को 22 वर्षीय जयपाल गगराई का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर परिवार और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जयपाल की मां बिंदिया गगराई ने बताया कि सोमवार को उसका दो लोगों से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज भी हुई। इसके बाद जयपाल घर लौटा और मां का मोबाइल फोन लेकर बाहर चला गया। मंगलवार सुबह मां ने अपनी बेटी से चाय बनाने को कहा, क्योंकि उन्हें ड्यूटी पर जाना था। इसी दौरान उनकी भतीजी घर पहुंची और जयपाल का शव पेड़ से लटका होने की जानकारी दी। परिवार के लोग इसके बाद मौके पर पहुंचे। बिंदिया के मुताबिक, जयपाल ने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी और फिलहाल काम नहीं कर रहा था। पुटकी थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top