भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद में फिर भू-धंसान, सड़क बंद:केंदुआ में धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर आवागमन...




लगातार दो दिनों की तेज बारिश के बीच केंदुआ में धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर एक बार फिर भू-धंसान हो गया है। पहले से बने गोफ के पास एक नया गोफ बन गया है, जिसमें बारिश का पानी तेजी से भर रहा है। इसके कारण गोफ का दायरा लगातार बढ़ रहा है और सड़क पूरी तरह से खतरे की जद में आ गई है। प्रशासन ने एहतियातन मुख्य मार्ग को दोनों ओर से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है। इससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर रहे लोग इस भू-धंसान के कारण पिछले 15 दिनों से यह सड़क बंद है और यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन तथा बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक राज सिन्हा, भाकपा माले के अरुप चटर्जी और आजसू नेता मंटू महतो सहित कई संगठनों ने सड़क की मरम्मत और सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ था जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को भी इसी स्थान पर सड़क धंस गई थी। इससे पहले 31 नवंबर की रात भूमिगत खदान में विस्फोट के बाद जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। बीसीसीएल द्वारा स्थिति नियंत्रित करने के प्रयास पूरी तरह सफल नहीं हो सके हैं। बीसीसीएल प्रबंधन का कहना है कि लगातार बारिश के कारण भू-धंसान का खतरा और बढ़ सकता है। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top