![]()
धनबाद के झरिया में राजापुर आउटसोर्सिंग की ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर कोरीबांध बस्ती के कई घरों में जा गिरे। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, राजापुर आउटसोर्सिंग परियोजना कोरीबांध बस्ती से महज 500 मीटर दूर है। उनका आरोप है कि सुरक्षा जाली लगाए बिना ब्लास्टिंग की जा रही है। इससे पत्थर घरों की छत और आंगन में गिरते हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण राजापुर आउटसोर्सिंग पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों से बात करने पहुंचे राजापुर के पीओ को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों और पीओ के बीच धक्का-मुक्की हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने घायलों को मुआवजा देने, क्षतिग्रस्त घरों की भरपाई करने और सुरक्षा नियमों का पालन कराने की मांग की। उन्होंने रिहायशी बस्ती के पास असुरक्षित तरीके से ब्लास्टिंग रोकने की भी मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे राजापुर आउटसोर्सिंग का चक्का जाम करेंगे।
Source link