भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हॉस्टल में 7वीं के छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत:मुंह से झाग...




चतरा जिले के कन्हाचट्टी प्रखंड के पेलतौल गांव स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में सातवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र रविकांत हेंब्रम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविकांत गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड के चोरनीतरी गांव का रहने वाला था। उसके पिता का नाम राजेश हेंब्रम है। वह विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। परिजनों और विद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, रविकांत ने सोमवार रात रोज की तरह होमवर्क पूरा किया और खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। रात तक उसकी तबीयत सामान्य थी। उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग अगली सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके मुंह से झाग निकलने लगा और नाक से खून बहने लगा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। छात्र की गंभीर और बिगड़ती हालत को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था की और उसे इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा। जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया, तो वहां मौजूद चिकित्सकों ने गहन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शोकाकुल परिजनों ने इस पूरी घटना के उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिर स्वस्थ बच्चे की अचानक ऐसी हालत कैसे हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक तौर पर मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बिसरा और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top