भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद में सड़क किनारे बना बड़ा गोफ:जामाडोबा में बैरिकेडिंग कर लोग कर...




धनबाद के जामाडोबा के बड़कीटांड़ जीतपुर रोड पर रविवार देर शाम तेज आवाज के साथ भू-धंसान की घटना सामने आई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे अचानक एक बड़ा गोफ बन गया, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। सोमवार को भी स्थिति जस की तस बनी रही। खतरा बरकरार है। घटना स्थल पर केवल बैरिकेडिंग कर दी गई है, लेकिन अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी जांच के लिए नहीं पहुंचा है। इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की इस लापरवाही से किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। हजारों की आबादी पर मंडरा रहा खतरा स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे बना यह गोफ लगातार बड़ा होता जा रहा है। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं, वहीं आसपास हजारों की आबादी निवास करती है। ऐसे में खतरा और भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख संपर्क मार्गों में से एक है, जहां हर दिन आवाजाही रहती है। कोलियरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप ग्रामीणों ने इस घटना के लिए कोलियरी प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि भूमिगत खनन के दौरान कोयला निकालने के बाद नियमों के अनुसार बालू का भराव नहीं किया जाता। जिससे जमीन के नीचे खाली जगह बन जाती है। बार-बार भू-धंसान की घटनाएं होती हैं। स्थानीय निवासी मोहम्मद निजाम अंसारी ने बताया कि तीन साल पहले भी इसी स्थान पर भू-धंसान हुआ था, लेकिन उस समय भी केवल औपचारिक कार्रवाई कर मामले को टाल दिया गया था। अब फिर से उसी जगह बड़ा गोफ बन गया है, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि केवल बैरिकेडिंग कर खानापूर्ति की गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top